फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में तनाव, अब इस रास्ते अमरनाथ जा रहे हैं श्रद्धालु

Wed, 13 Jul 2016 02:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में तनाव के बाद पवित्र अमरनाथ गुफा तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं ने अब मनाली-रोहतांग-लेह-कारगिल होकर यात्रा शुरू कर दी है। मंगलवार को करीब आधा दर्जन वाहन गुलाबा बैरियर से अमरनाथ यात्रा का टिकट दिखाकर गुजरे। इनका बैरियर में रिकॉर्ड रखा गया है।
विज्ञापन


कश्मीर घाटी में तनाव के चलते हिमाचल के सैकड़ों श्रद्धालु फंसे हुए हैं। इनके पवित्र अमरनाथ गुफा तक पहुंचने के लिए प्रयास जारी हैं। श्रद्धालु मंगलवार को रोहतांग होते हुए गुफा के लिए रवाना हुए। रोजाना इसी मार्ग से वापस भी हो रहे हैं।

जोजिला दर्रा कश्मीर घाटी को लेह से अलग करता है। इसे पार करते ही बालटाल पहुंचा जा सकता है। यहां से श्रीनगर की दूरी लगभग 150 किलोमीटर है। हालांकि, रोहतांग जाने को ऑनलाइन परमिट आवश्यक किया है, लेकिन केलांग या लेह की तरफ जाने वाले यात्रियों को इसमें छूट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रखा जा रहा है हर यात्री का रिकॉर्ड

गुलाबा बैरियर में अमरनाथ यात्रा का टिकट दिखाने पर एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने सभी यात्रियों का रिकॉर्ड दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। आने वाले यात्रियों का किसी प्रकार का रिकॉर्ड नहीं रखा जाता है।

एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने बताया कि रोहतांग होकर अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का गुलाबा बैरियर में रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए हैं। रोजाना इस मार्ग से शिव भक्त आ रहे हैं। मंगलवार को करीब आधा दर्जन वाहन रोहतांग होकर अमरनाथ के लिए रवाना हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें