फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला यंग अचीवर अवॉर्ड्स: मिसाल पेश करने वाले प्रदेश के 41 युवाओं को कल नवाजेंगे राज्यपाल

Wed, 22 Jan 2025 11:45 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

अमर उजाला यंग अचीवर अवॉर्ड्स का आयोजन गुरुवार को शिमला में होगा। खलीनी स्थित होटल ईस्टबोर्न में होने वाले समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए हिमाचल के 41 युवाओं को सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन
अमर उजाला यंग अचीवर अवॉर्ड्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला यंग अचीवर अवॉर्ड्स का आयोजन गुरुवार को शिमला में होगा। खलीनी स्थित होटल ईस्टबोर्न में होने वाले समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए हिमाचल के 41 युवाओं को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यातिथि राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत 3:00 बजे अवार्ड के लिए ऐसे युवा चयनित किए गए हैं, जिन्होंने अपने काम से समाज में मिसाल पेश की है और जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में राज्य की उन्नति में योगदान दिया है। ऐसे युवाओं ने हिमाचल प्रदेश का मान बढ़ाया है। कार्यक्रम में गोयल मोटर्स की मुख्य सहयोगी व अरनी यूनिवर्सिटी की सह सहयोगी की भूमिका रहेगी।

विज्ञापन


अमर उजाला यंग अचीवर अवार्ड्स जिन्होंने समाज के लिए कुछ विशेष करने का जज्बा दिखाया है। इनमें से कई युवाओं ने न केवल खुद स्वरोजगार की दिशा में नवोन्मेष किए, बल्कि बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर भी सृजित किए हैं। इस समारोह में राज्यपाल के सचिव सीपी वर्मा समेत कई गण्यमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहेंगे। अमर उजाला सामाजिक सरोकारों से जुड़े इस तरह के समारोहों का निरंतर आयोजन करता रहा है। इस कार्यक्रम में गोयल मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड मुख्य सहयोगी व अरनी यूनिवर्सिटी सह सहयोगी की भूमिका में रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें