फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराहनीय कार्य के लिए डॉक्टरों को मिला 'प्राइड ऑफ हिमाचल अवॉर्ड'

Sat, 19 Mar 2016 03:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
मुख्यातिथि स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने इन डॉक्टरों को सम्मानित किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमाचल में सामाजिक सेवा और चिकित्सा क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले हिमाचल के चुनिंदा डॉक्टरों को अमर उजाला की ओर से सम्मानित किया गया। शिमला के होटल होलीडे होम में आयोजित एक सम्मान समारोह में मुख्यातिथि स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने इन डॉक्टरों को सम्मानित किया। डाक्टरों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, प्राइड आफ हिमाचल अवार्ड, स्पेशल अवार्ड फॉर हिमाचल प्राइड दिया गया।
विज्ञापन


महिला डाक्टरों को अवार्ड फॉर लेडीज देकर सम्मानित किया गया। मंडी जिला से डॉक्टर रमेश ठाकुर को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। चिकित्सा के क्षेत्र में सराहनीय काम करने वाले कुछ डॉक्टरों को प्राइड ऑफ हिमाचल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इनमें आईजीएमसी के पूर्व प्रिंसिपल व केंसर के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने वाले डॉ. एचएल कपूर, लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे आने वाले आईजीएमसी के डिप्टी एमएस डॉ. राहुल राव शामिल हैं।

इनके अलावा आईजीएमसी में सर्जरी के एचओडी रहे डॉ. डीसी मरवाह,  प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉ. कैलाश नाथ सूद, टांडा कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अनिल चौहान, कांगड़ा के आई स्पेशलिस्ट डॉ. संदीप महाजन, टांडा में गायनी के एचआडी व सर्जन डॉ. सुरेश वर्मा, आरआर अस्पताल दिल्‍ली में स्टेम सैल विभाग के एचओडी डॉ. अजय शर्मा, एचओडी ऑर्थो और ऑर्थोपिडिक्स के सर्जन डॉ. भानु अवस्‍थी को भी प्राइड ऑफ हिमाचल अवॉर्ड दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन डॉक्टरों को भी मिला सम्मान

चिकित्सा के क्षेत्र में सराहनीय काम करने वाली महिला डॉक्टरों को भी सम्मान दिया गया।
आईजीएमसी के पैथोलॉजी विभाग के डॉ. सुदर्शन, पुलिस विभाग के ट्रेनर और आपदा प्रबंधन को लेकर खास योगदान देने वाले डॉ. संजय भारद्वाज, एमसीआईएचपी के रजिस्ट्रार डॉ. रमेश आजाद, प्रदेश में आपदा प्रबंधन को लेकर काम कर रहे आईजीएमसी के डॉ. जोगेंद्र पठानिया, पीएसएम  के प्रोफेसर डॉ. अनमोल गुप्ता, डेंटल कॉलेज शिमला से डॉ. अजय महाजन, सोलन से एनाथिसिस्ट डॉ. अशोक हांडा, हिमाचल के पहले एमडीएस डॉ. सीएम ग्रोवर, आईएमए के अध्यक्ष डॉ. ज्ञान चौहान, एनाथिसिस्ट डॉ. कार्तिक सयाल, ऊना में प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉ. सुरेश नंदा को भी प्राइड ऑफ हिमाचल अवॉर्ड मिला।

साथ ही आईएमए के डिजास्टर सैल को बनाने में योगदान देने वाले डॉ. रवि कांत डोगरा, रोहड़ू के दूर दराज क्षेत्र में अपनी सराहनीय सेवाएं देने वाले डॉ. राजीव राय, डॉ. मनोज चंदेल और आयुर्वेद के सह निदेशक डॉ. अनिल मेहता को भी यह सम्मान दिया गया।

महिला डॉक्टरों को भी मिला सम्मान

चिकित्सा के क्षेत्र में सराहनीय काम करने वाली महिला डॉक्टरों को भी सम्मान दिया गया। इनमें शिमला की प्राइवेट प्रैक्टिशनर डॉ. मोनिका सूद, केएनएच में गायनी की एचओडी डॉ. संतोष मन्हास, आईजीएमसी से डॉ. कविता मरडी, प्राइवेट प्रैक्टिशनर डॉ. नीना सबलोक और डॉ. सुषमा कौशल को भी सराहनीय कार्य और सामाजिक सेवा के लिए सम्मानित किया गया। स्पेशल अवॉर्ड फॉर हिमाचल प्राइड के तहत मंडी के डॉ. जयइंद्र पाल और नाहन में निजी अस्पताल चलाकर समाज सेवा करने वाले डॉ. सुरेश सबलोक को भी सम्मानित किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें