फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्र सम्मान: राज्यपाल-सीएम ने नवाजे मेधावी छात्र

Thu, 29 Jun 2017 02:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल का नंबर वन अखबार ‘अमर उजाला’ आज प्रदेश के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर रहा है। शिमला के होटल पीटरहॉफ में सुबह 10:00 बजे कार्यक्रम शुरू हो गया है। राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कार्यक्रम में पहुंच गए हैं। पूर्व राज्यपाल अश्वनी कुमार ने इस कार्यक्रम के लिए अमर उजाला के प्रयासों की सराहना की। 
विज्ञापन


मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2017 में राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पहले 10वीं के छात्र-छात्राओं को नवाजा। अब 12वीं की मेरिट लिस्ट में शामिल छात्र-छात्राओं को सम्‍मानित किया जा रहा है। 

इसके अलावा शिमला शहर के स्कूलों के टॉपर्स को भी नवाजा गया। भारतीय प्रशासनिक सेवा परीक्षा में उम्दा प्रदर्शन करने वाले सूबे के होनहार युवाओं को भी सम्मानित किया गया। राज्यपाल समारोह की अध्यक्षता कर रहे हैं जबकि मुख्यमंत्री बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

140 छात्र-छात्राओं को किया जा रहा सम्मानित

सिंचाई एवं बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स, वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, मुख्य सचिव वीसी फारका, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव सुभाष आहलूवालिया, निदेशक उच्च शिक्षा बीएल विंटा, निदेशक प्रारंभिक शिक्षा मनमोहन शर्मा, कुलपति प्रो. राजिंद्र सिंह चौहान, महापौर कुसुम सदरेट और निदेशक सूचना आरएस नेगी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित हैं।

विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा कई अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में पहुंच गए हैं। एपी गोयल यूनिवर्सिटी शिमला, एसबीपी और नीनू मीडिया के सहयोग से हो रहे इस कार्यक्रम में करीब 140 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जा रहा है। प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए अमर उजाला हर साल दसवीं और 12वीं परीक्षाओं में टॉप टेन में शामिल विद्यार्थियों को पुरस्कृत करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें