हिमाचल का नंबर वन अखबार ‘अमर उजाला’ आज प्रदेश के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर रहा है। शिमला के होटल पीटरहॉफ में सुबह 10:00 बजे कार्यक्रम शुरू हो गया है। राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कार्यक्रम में पहुंच गए हैं। पूर्व राज्यपाल अश्वनी कुमार ने इस कार्यक्रम के लिए अमर उजाला के प्रयासों की सराहना की।
मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2017 में राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पहले 10वीं के छात्र-छात्राओं को नवाजा। अब 12वीं की मेरिट लिस्ट में शामिल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जा रहा है।
इसके अलावा शिमला शहर के स्कूलों के टॉपर्स को भी नवाजा गया। भारतीय प्रशासनिक सेवा परीक्षा में उम्दा प्रदर्शन करने वाले सूबे के होनहार युवाओं को भी सम्मानित किया गया। राज्यपाल समारोह की अध्यक्षता कर रहे हैं जबकि मुख्यमंत्री बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए।