हिमाचल के नंबर वन समाचार पत्र ‘अमर उजाला’ का मेधावी छात्र सम्मान समारोह -2015 आज होटल पीटरहॉफ में होगा। यह समारोह अब से थोड़ी देर में शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह प्रदेश के होनहार बच्चों को सम्मानित करेंगे।
इसके अलावा उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल और पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा कार्यक्रम में शामिल होंगे।
हिमाचल सरकार के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन और शिक्षा विभाग के निदेशक समेत कई गणमान्य लोग इस समारोह में शिरकत करेंगे। समारोह में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा की मेरिट के आए छात्र-छात्राओं समेत 90 मेधावी बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।
शिमला शहर के विभिन्न स्कूलों के टॉपर्स भी कार्यक्रम में सम्मानित होंगे। सभी मेधावी बच्चों को मुख्यमंत्री प्रमाणपत्र और मेडल से नवाजेंगे। अमर उजाला मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए यह कार्यक्रम हर साल आयोजित करता है।