फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2022 सात को, सीएम जयराम के हाथों सम्मानित होंगे टॉपर्स

Tue, 04 Oct 2022 10:34 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

‘अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2022’ का यह आयोजन शिमला के खलीनी स्थित होटल ईस्ट बोर्न में होगा। यह होटल विजिलेंस ब्यूरो कार्यालय के नजदीक है। इस अलंकरण समारोह में विद्यार्थियों को सुबह 8:00 बजे तक पहुंचना होगा।
विज्ञापन
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सात अक्तूबर को हिमाचल प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। यह सम्मान समारोह अमर उजाला की ओर से आयोजित किया जा रहा है। ‘अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2022’ का यह आयोजन शिमला के खलीनी स्थित होटल ईस्ट बोर्न में होगा। यह होटल विजिलेंस ब्यूरो कार्यालय के नजदीक है। इस अलंकरण समारोह में विद्यार्थियों को सुबह 8:00 बजे तक पहुंचना होगा। 9:30 बजे यह कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन


मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ इस समारोह मेंशहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज और खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित होंगे। राज्य सरकार के कई प्रमुख अधिकारियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। इसमें हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के 216 टॉपर्स नवाजे जाएंगे। इनमें 10वीं के 103 और 12वीं के 113 टॉपर्स होंगे। ये विद्यार्थी हिमाचल प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचेंगे। इस सम्मान समारोह के आयोजन में जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फोरमेशन टेक्नोलॉजी (जेयूआईटी) वाकनाघाट सोलन का विशेष सहयोग रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें