फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में कल लगेगा मेधावियों का मेला, राज्यपाल और सीएम नवाजेंगे

Fri, 05 Jul 2019 07:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह
विज्ञापन

हिमाचल का नंबर वन समाचार पत्र ‘अमर उजाला’ हर बार की तरह इस बार भी दसवीं और 12वीं के टॉपर्स को सम्मानित करेगा। राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में शनिवार को होने वाले अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2019 में प्रदेश के 165 मेधावी छात्र-छात्राओं को राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नवाजेंगे। इनमें हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की इस साल की मेरिट सूची के 120 विद्यार्थी और सीबीएसई-आईसीएसई की10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में प्रदेश भर में प्रथम रहे पांच छात्र-छात्राएं शामिल हैं।

विज्ञापन


इसके अतिरिक्त शिमला शहर के 40 स्कूलों के टॉपर्स भी समारोह में पुरस्कृत किए जाएंगे। शनिवार सुबह 10 बजे शुरू होने वाले समारोह में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज और तकनीकी शिक्षा मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर बतौर विशेष अतिथि शिरकत करेंगे। इसके अलावा कई आला अधिकारी और अन्य गण्यमान्य व्यक्ति भी समारोह में शामिल होंगे। इस समारोह के आयोजन में बद्दी यूनिवर्सिटी, एलेन करियर इंस्टीट्यूट चंडीगढ़, रॉयल गार्डन्स प्रीमियम और नीनू मीडिया सहयोग करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें