अमर उजाला हिमाचल आइकॉन्स 2023 कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को शिमला के खलीणी में होगा। इसमें हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री होंगे। अग्निहोत्री अमर उजाला हिमाचल आइकॉन्स -2023 पर आधारित कॉफी टेबल बुक का लोकार्पण भी करेंगे।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम के आयोजन में गोयल मोटर्स का विशेष सहयोग रहेगा। अमर उजाला प्रदेश में बेहतरीन कार्य करने वाले व्यक्तित्वों और संस्थानों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाएगा। जिन प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों, उद्यमियों, रियल एस्टेट से जुडे़ कारोबारियों, अन्य कारोबारियों, शिक्षाविदों, स्वास्थ्य क्षेत्र के सफल लोगों आदि ने अपने-अपने क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किए हैं, उन्हें कॉफी टेबल बुक में भी स्थान दिया गया है। ये सभी समारोह में सम्मानित किए जाएंगे।