राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर प्रदेश के नंबर वन अखबार ‘अमर उजाला’ की ओर से विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर मंगलवार को रक्तदान शिविर करवाया जा रहा है।
शिविर का उद्घाटन सुबह ग्यारह बजे पंचायती रात मंत्री अनिल शर्मा ने किया। शिविर में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की टीम सहयोग कर रही है।
‘अमर उजाला’ ने राजधानी के स्थानीय व शहरी लोगों के अलावा युवाओं से भारी संख्या में इस ऐतिहासिक मौके पर रक्तदान करने का आह्वान किया है। शिविर में 18 से 60 वर्ष का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति सुबह ग्यारह से लेकर शाम चार बजे रक्तदान कर सकता है।