अमर उजाला के भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में सम्मानित किए मेधावी।
- फोटो : संवाद
अमर उजाला के भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में मंगलवार को लाहौल घाटी के 120 मेधावी विद्यार्थी सम्मानित किए गए। इस समारोह का आयोजन लाहौल-स्पीति जिला मुख्यालय केलांग के जनजातीय संग्रहालय में इकफाई यूनिवर्सिटी बद्दी, एस्पायर आईआईटी एंड मेडिकल शिमला, एनजी विद्या मंदिर शिमला, एलपीएस, प्यारे लाल, भाजपा अध्यक्ष जिला लाहौल-स्पीति राजेंद्र बौद्ध व हरिहर अस्पताल कुल्लू के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम के बतौर मुख्यातिथि उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल कुमार मौजूद रहे।
विशेष अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी मौजूद रहे। उन्होंने अमर उजाला की ओर से आयोजित कार्यक्रम की सराहना करने के साथ विद्यार्थियों को हमेशा आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर लाहौल घाटी के तिंदी, उदयपुर, मड्ग्रां, तिंगरेट, शकोली, त्रिलोकनाथ, जाहलमा, शांशा, लोट, केलांग, कोलंग, दारचा और गोंधला स्कूल से 10वीं और 12वीं में टापर रहे मेधावियों को सम्मानित किया गया।