एचपीयू के आडोटोरियम में होगा आयोजन
29 स्कूलों के टॉपरों को किया जाएगा सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में 19 जून को शिमला जिले के टॉपर्स छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
इसका आयोजन अमर उजाला और एस्पायर आईआईटी एंड मेडिकल कोचिंग संस्थान संयुक्त रूप से करवा रहे हैं।
कार्यक्रम में हिमाचल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड की इस वर्ष की परीक्षाओं में टॉपर रहे विद्यार्थी सम्मानित किए जाएंगे। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा निदेशक अमरजीत कुमार शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। इनके अलावा कार्यक्रम में उच्च शिक्षा उपनिदेशक लेखराज भारद्वाज और एलिमेंटरी एजुकेशन उपनिदेशक मोहिंद्र चंद पिटरा विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम का आयोजन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला के ऑडिटोरियम में होगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा। छात्र-छात्राएं सुबह 8:30 से 10:00 तक पहुंचकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इसमें जिले के 29 स्कूलों के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किए जाएंगे।