फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान 2019: हिमाचल के इन तीन जिलों में आज सम्मानित होंगे मेधावी

Tue, 25 Jun 2019 10:33 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू/ऊना/नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
अमर उजाला भविष्य-ज्योति सम्मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के कुल्लू और ऊना जिले में बुधवार काे अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान 2019 का आयोजन किया जाएगा। कुल्लू के मेधावी छात्र-छात्राओं को अमर उजाला की ओर से ढालपुर के देवसदन में सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई की दसवीं और जमा दो कक्षा की परीक्षाओं में अव्वल रहे विद्यार्थियों को भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। 

पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पंजीकरण सुबह 10 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री मुख्यातिथि होंगी। इसके अलावा समाजसेवी सुभाष शर्मा विशेष अतिथि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा विभाग से उपनिदेशक बलवंत सिंह ठाकुर भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


बोर्ड की मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों के अलावा जिले में करीब 50 टॉपर छात्रों को वरीयता के आधार पर प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। सभी चयनित छात्र-छात्राओं को सुबह 10 बजे देवसदन में पहुंचना होगा। 

विद्यार्थियों को नवाजेंगे उपायुक्त और एसपी

अमर उजाला बुधवार को ऊना जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन कर रहा है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई तथा आईसीएसई की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं में अव्वल रहे विद्यार्थियों को 26 जून को बचत भवन में भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का पंजीकरण 11.30 बजे शुरू होगा।

इसके बाद कार्यक्रम में उपायुक्त संदीप कुमार बतौर मुख्य अतिथि जबकि पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा बतौर विशिष्ट अतिथि मेधावियों को सम्मानित करेंगे। समारोह में सरकारी स्कूलों के अलावा निजी स्कूलों के टॉपर्स भी पुरस्कृत किए जाएंगे। बोर्ड की मेरिट सूची में शामिल मेधावी विद्यार्थियों के अलावा जिला के चयनित विद्यार्थियों को वरीयता के आधार पर कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र और मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

छात्राओं के चयन का सर्वाधिकार अमर उजाला के पास रहेगा। सभी चयनित विद्यार्थियों को अमर उजाला की ओर से दूरभाष पर सूचित किया जा चुका है। कार्यक्रम को लेकर किसी भी तरह की जानकारी के लिए अमर उजाला के दूरभाष नंबर 01975224616 अथवा 9736003849 पर संपर्क किया जा सकता है। अमर उजाला संस्करण के अलावा अमर उजाला वेब पर इस कार्यक्रम की विस्तृत कवरेज की जाएगी।
विज्ञापन

अरिहंत स्कूल में उपायुक्त करेंगे मेधावियों को सम्मानित

अमर उजाला मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर रहा है। 26 जून को अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन (जडजा) में भविष्य ज्योति मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
 
उपायुक्त सिरमौर ललित जैन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। जबकि जिला लोक संपर्क अधिकारी बीआर चौहान कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे 

समारोह में हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड और सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। करीब  50 मेधावी विद्यार्थी इस अवसर पर सम्मानित किए जाएंगे।

सुबह दस बजे से मेधावी छात्र-छात्राओं का पंजीकरण शुरू होगा। 10:45 बजे तक पंजीकरण के पश्चात करीब 11 बजे कार्यक्रम का आगाज होगा। सम्मानित होने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मोबाइल पर फोन कर आमंत्रित किया गया है।

अपने वाहन से आने वाले सीधे अरिहंत स्कूल पहुंच सकते हैं। जबकि बसों के माध्यम से आने वाले विद्यार्थियों को नाहन यशवंत चौक के समीप एनसीसी के पुराने कार्यालय से बस की सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। यहां से मेधावी विद्यार्थी अरिहंत स्कूल की बस में स्कूल तक पहुंच सकेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें