इस मौके पर राजेश जिष्टू, श्यामानंद, सीमा देवी, वेद, प्रिया जमवाल, तिलका देवी, आशा देवी, बबीता देवी, नीलचंद, चमन शर्मा और प्रदीप ठाकुर आदि मौजूद रहे। छात्रा खुशबू का कहना है कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।
समय-समय पर उन्हें कई तरह के कार्यक्रमों से जागरूक किया जा रहा है। अमर उजाला की मुहिम महिलाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगी। छात्रा अंजलि का कहना है कि आज महिलाओं को कानून में बहुत सारे हक प्राप्त हैं, लेकिन उन्हें इस बारे और अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है।
घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, बाल विवाह और महिला सशक्तीकरण आदि विषयों की उन्हें पूर्ण जानकारी होनी चाहिए। छात्रा शालिनी ने आग्रह किया है कि ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण पर आयोजित किए जाएं, जिससे ग्रामीण महिलाओं को इसके माध्यम से अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति और अधिक जानकारी मिल सके।