फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतलुज नदी में समाई ऑल्टो कार, युवक लापता

Tue, 20 Oct 2015 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
तत्तापानी से सुन्नी की ओर आ रही एक कार अचानक सतलुज नदी में जा गिरी। कार में सवार तीन युवकों में से दो सुरक्षित हैं, जबकि एक युवक लापता है। जानकारी के अनुसार हादसा देर रात हुआ।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आल्टो कार एचपी 03 डी 1810 सोमवार रात सवा बारह बजे के करीब तत्तापानी से सुन्नी की ओर आ रही थी। इस दौरान चालक के नियंत्रण खो जाने के कारण कार सतलुज नदी में जा गिरी।

कार में रिशब पुत्र सुंदर सिंह गांव बलग डाकघर चांबी तहसील चौपाल, कुशाल पुत्र दीप राम गांव शाकरा तहसील करसोग और कैलाश पुत्र घनश्याम दास गांव गडेरी तहसील सुन्नी सवार थे। इनमें से रिशब और कुशाल तो सुरक्षित बच गए, जबकि कैलाश का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन


स्थानीय गोताखोरों के दल ने मंगलवार को कैलाश को तलाशने की कोशिश की, मगर उसका कोई पता नहीं चल पाया है। बुधवार को शिमला ग्रामीण के एसडीएम जीएस नेगी ने लापता युवक को खोजने के लिए गोताखोरों का विशेष दल बुलाया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें