फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतलुज में गिरी ऑल्टो, एक की मौत, एक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
किन्नौर जिले के राष्ट्रीय उच्चमार्ग 5 शौंगठोंग और लालढांक के बीच मार्ग पर मंगलवार देर रात को एक ऑल्टोकार के दुर्घटनाग्रस्त होने से वाहन सतलुज में जा गिरा है।
विज्ञापन


पुलिस थाना रिकांगपिओ से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब बुधवार देर रात ऑल्टोकार अस्थाई नंबर एचपी 03टी 4329 जिलामुख्यालय रिकांगपिओ व आसरंग से रामपुर की तरफ जा रही थी कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर शौंगठोंग और लालढांक के बीच उच्च मार्ग से करीब 300 फुट नीचे सतलुज में जा गिरी।

हादसे में अब तक फिलहाल एक व्यक्ति शव मिला है, जिसकी पहचान छैरिंग नंद 26 वर्ष आसरंग निवासी के रूप में हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना रिकांगपिओ से थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह की अगुवाई में घटना स्थल पर पहुंची टीम ने देखा कि ऑल्टो कार आधी सतलुज में डूबी है जबकि उक्त कार में सवार एक ही व्यक्ति का शव मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक शव बरामद एक लापता

उक्त वाहन में कितने लोग सवार थे इसकी अब तक सही जानकारी नहीं है। थाना प्रभारी रिकांगपिओ लक्ष्मण सिंह ने कहा कि अब तक पुलिस को एक ही व्यक्ति का शव मिला है। कार में कितने लोग सवार थे, इसकी पड़ताल की जा रही है।

कार दुर्घटना होने की पुष्टि करते हुए एसपी किन्नौर राहुल नाथ ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है कि कार कहां से आ रही थी और कार में कितने सवार थे। इसकी सही जानकारी के लिए थाना प्रभारी रिकांगपिओं लक्ष्मण सिंह की अगुवाई में टीम को घटनास्थल पर रवाना करवाया गया है।

बुधवार को पूरे दिन पुलिस की टीम बारंग, रल्ली व आसरंग के लोग घटनास्थल पर डटे रहे। आकपा बैरियर के रिकार्ड के मुताबिक उक्त कार में दो ही लोग सवार थे।

इसमें वाहन मालिक भजन सिंह आसरंग निवासी का अभी तक कोई पता नहीं है जबकि छैरिंग नंद के शव को पोस्टमाटर्म के लिए बुधवार को क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में पहुंचाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें