फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग के खिलाफ दूसरा पोस्टर जारी, पूछा- चहेते क्यों किए मालामाल

Wed, 15 May 2019 05:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांगड़ा क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य एवं पूर्व क्रिकेटर प्रवीण शर्मा ने भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के खिलाफ बुधवार को दूसरा पोस्टर जारी किया। इसमें उन्होंने अनुराग ठाकुर से 20 सवाल किए हैं। इससे पूर्व जारी पहले पोस्टर में 11 सवाल पूछे थे। हमीरपुर में पत्रकार वार्ता में प्रवीण शर्मा ने तीखे सवाल किए कि अनुराग पाक-साफ हैं तो एचपीसीए पर खुलकर उनके सवालों का जवाब दें।

विज्ञापन


कहा कि एचपीसीए में बने होटल पर हुए खर्च का श्वेतपत्र जारी कर जनता को बताएं कि करोड़ों रुपये कहां से आए और कहां खर्च किए? एचपीसीए को बीते वर्ष दो बार लीगल नोटिस भेजा, लेकिन क्यों जवाब नहीं दिया? अनुराग ने नेशनल टीम का सेलेक्टर बनना था। उसके लिए रणजी ट्रॉफी फर्स्ट क्लास मैच खेलने का नियम है। इसके चलते अनुराग ने दर्जनों मैच खेलने वाले खिलाड़ियों को पीछे धकेलते हुए महज एक मैच खेलकर हिमाचल रणजी टीम के कप्तान बन गए।

पंजाब, हरियाणा के खिलाड़ियों को क्यों टीम में शामिल किया गया? आज तक प्रोफेशनल जूनियर और सीनियर में हिमाचल टीमों से बाहरी राज्यों से कितने खिलाड़ी लाए गए और उन पर कितना एचपीसीए का धन आवंटित किया गया? बिना क्रिकेट खेले आधा दर्जन से अधिक एचपीसीए सदस्यों को देश-विदेश के दौरे पर भेजा जाता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें