हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी अस्पताल के एक चिकित्सक पर बच्चे के इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप लगे हैं। परिजनों का आरोप है कि समय पर इलाज न मिलने से बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने मंगलवार सुबह अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि अगर बच्चे को चिकित्सक समय रहते उपचार दे देता तो उसकी जान बच जाती। वहीं बीएमओ ने कहा कि शिकायत आने पर जांच की जाएगी। जानकारी के अनुसार चंबा के सलूणी निवासी भूपेंद्र झाड़माजरी में निजी कंपनी में काम करते हैं। उनके चार साल के बेटे पीयूष की सोमवार शाम को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे लगातार खांसी हो रही थी। भूपेंद्र ने एक मेडिकल शाॅप से दवा ली, लेकिन उसकी खांसी बंद नहीं हुई। उसके बाद भूपेंद्र तुरंत देर रात उसे बद्दी अस्पताल लाए।