हिमाचल में कई अहम पदों पर संदिग्ध निष्ठा वाले अफसर तैनात हैं। प्रदेश सरकार ने विधानसभा में 63 ऐसे अधिकारियों के नामों की सूची रखी जिन पर भ्रष्टाचार समेत आपराधिक और अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। इनमें से 27 अफसर ऐसे हैं जिन्हें सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर तैनाती दी गई है।
सुजानपुर से भाजपा विधायक नरेंद्र ठाकुर की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि प्रदेश में 63 अधिकारियों के नाम ओडीआई (ऑफिसर्स ऑफ डाउटफुल इंटीग्रिटी) सूची में शामिल हैं। इनमें एक वरिष्ठ आईपीएस अफसर समेत दो आईएफएस अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। हालांकि, इस आईपीएस अधिकारी को संवेदनशील पद पर तैनाती नहीं दी गई है।
नरेंद्र ठाकुर ने सदन में इस बात पर हैरानी जताई कि हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद सरकार ने अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों पर तैनाती दी है। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड में अहम पदों पर तैनाती देना सही नहीं है।
इस पर सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ओडीआई लिस्ट में शामिल अधिकारियों की सूची सदन में उपलब्ध करवा दी है। इस सूची में डीजी (आईपीएस) सोमेश गोयल, एसपी सीएंडटीएस राजेश वर्मा, एएसपी शमशेर सिंह, एएसपी सुरेश कुमार, एएसपी बलबीर सिंह, जिला कृषि अधिकारी बाम देव, सब्जेक्ट मैटर स्पेशलिस्ट धर्मचंद, आबकारी एवं कराधान की ईटीसी (हेडक्वार्टर) गीता सिंह, हेल्थ सेफ्टी एंड रेगुलेशन में बविता टंडन, सतीश, बागवानी विभाग में बलदेव सिंह ठाकुर, आईपीएच विभाग में दीपक राज
अश्विनी चावला, गोपाल कृष्ण, सुभाष चंद्र, सुशील जस्टा, विनोद कुमार, अभिषेक शर्मा, हेमचंद चौहान, आरके जरयान, नरेश शर्मा और राजीव सहगल, उद्योग विभाग के उप निदेशक संजय शर्मा, एमपीपी एंड पावर में एनपी शर्मा, संजय मिश्रा, आरके पठानिया, निर्मल अत्री, अनूप धीमान, दिनेश गुप्ता, नरेश कटोच, कृष्ण कुमार, आरके धीमान, दिनेश कुमार गुप्ता, राज कुमार चौहान, एसएस तोमर, प्रदीप मेहता, जितेंद्र नाथ गौड़, कार्मिक में डा. राकेश कपूर, लोक निर्माण विभाग में अनिल धीमान, अनिल कुमार नागपाल, बलबीर सिंह गौरा
दूनी चंद यादव, देवी चंद, कुलदीप राव, पासंग नेगी, पंकज कपूर, आरके शर्मा, सीता राम यादव, विजय कुमार अग्रवाल और विजय कुमार हैं। इनके अलावा ग्रामीण विकास विभाग में रेखा कुमारी, सुषमा कुमारी, शशि पाल सिंह, राजीव सूद, राजकुमार, राजस्व विभाग में अजय पराशर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में हुकम चंद शर्मा, परिवहन निगम में एसएस राना, तकनीकी शिक्षा में जेडी शर्मा, शिक्षा विभाग में प्रिंसिपल एचआर ध्यानी, वन विभाग में आईएफएस अधिकारी जीआर साहिबी, आईएफएस एचके सरवेटा और एचपीएफएस राम पॉल शामिल हैं। इनमें से 27 अधिकारी महत्वपूर्ण पदों पर हैं।
क्रप्ट नहीं, आरोप लगे हैं, वरिष्ठता देखकर दी तैनाती : सीएम
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि वे इस सूची में शुमार अधिकारियों को क्रप्ट नहीं कहेंगे। इन पर आरोप लगाए गए हैं। विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर ऐसे कई अधिकारियों को उनकी उपयोगिता और वरिष्ठता के कारण रखा गया है।