फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पंडोह में कुहल पर कब्जा कर घर बनाने का आरोप, सूखे पड़े और खेत

Tue, 09 Jan 2024 01:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

मंडी सदर उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत पंडोह में गाड़ानाल से रोपा तक ज्यूणी रोड और अप्पर पंडोह से होकर वर्षों पहले बनी कुहल पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जे कर अपने घर बना लिए हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों के साथ मौके पर मौजूद राजस्व और पुलिस की टीम । - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी सदर उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत पंडोह में गाड़ानाल से रोपा तक ज्यूणी रोड और अप्पर पंडोह से होकर वर्षों पहले बनी कुहल पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जे कर अपने घर बना लिए हैं। इस कारण खेतों को सिंचाई की सुविधा नहीं मिल पा रही और खेत सूखे की मार झेल रहे हैं। यह आरोप स्थानीय ग्रामीणों ने लगाए हैं। ग्रामीणों ने स्थानीय पंचायत के साथ मिलकर डीसी मंडी को इसकी लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग उठाई थी। इसी पर राजस्व और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ग्राम पंचायत पंडोह की प्रधान रीता देवी ने बताया कि अवैध कब्जों के कारण कुहल का अस्तित्व मिट गया है। इससे कारण खेतों को सिंचाई सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इन्होंने कब्जाधारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मौके पर आए सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सकीनी कपूर ने बताया कि लोगों की तरफ से मिली शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। यह मामला राजस्व विभाग से जुड़ा हुआ है ।इसलिए राजस्व रिकॉर्ड खंगालकर यह देखा जाएगा कि किस-किस ने कितना कब्जा कर रखा है। अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें