केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच और राष्ट्रीय फेडरेशनों के आह्वान पर मंगलवार को पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन हुए। राजधानी शिमला में मजदूर यूनियनों ने सचिवालय के बाहर प्रदर्शन कर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में रैली निकाली गई। शिमला में मजदूरों ने पंचायत घर से लेकर राज्य सचिवालय तक रैली निकाली।
जनसभा को सीटू राज्य महासचिव प्रेम गौतम, राज्य सचिव विजेंद्र मेहरा, एटक नेता रोशन लाल डोगरा, इंटक नेता बीएस चौहान, भारत भूषण, हिमाचल किसान सभा राज्य महासचिव और ठियोग के विधायक राकेश सिंघा, संजय चौहान, बाबू राम, रमाकांत मिश्रा, हिमी देवी, विनोद बिरसांटा, किशोरी ढटवालिया, बालक राम, हुक्म शर्मा, सेठ चंद, मदन, दलीप, वीरेंद्र, नोख राम, बबलू, आशा, पुष्पा ने संबोधित किया।