फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलानियों को ऐसे मिलेगी कालका-शिमला एनएच की हर जानकारी, ट्रैफिक जाम से बचाने को लिया फैसला

Wed, 12 Jun 2019 01:05 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
कालका-शिमला एनएच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कालका-शिमला एनएच पर लंबे समय से लग रहे ट्रैफिक जाम से पर्यटकों को बचाने के लिए सोलन पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लिया है। पुलिस प्रशासन ने फेसबुक और ट्विटर पर ऑफिशियल अकाउंट बनाया है, जिसमें हाईवे के बारे में पल-पल का अपडेट दिया जा रहा है ताकि पर्यटकों को कोई परेशानी न हो।

विज्ञापन


इसके अलावा जाम से निपटने के लिए पुलिस के 25  जवानों की तैनाती की है जो सोशल मीडिया पर भी जानकारी दे रहे हैं। बता दें कि पर्यटन सीजन के चलते नेशनल हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग रहा है। ट्रेनें भी पैक आ रही हैं। ऐसे में पर्यटक परेशान न हों और उनकी यात्रा सुखद हो इसके लिए पुलिस ने सोशल मीडिया का रास्ता अपनाया है। 

रोजाना चार हजार बाहरी गाड़ियां कर रहीं प्रवेश

हिमाचल-हरियाणा सीमा पर परवाणू में बने टोल बैरियर में पंजीकृत वाहनों की संख्या पर नजर डालें तो यहां रोजाना चार हजार बाहरी राज्यों के वाहन पंजीकृत हो रहे हैं।

वीकेंड में वाहनों की संख्या पांच हजार के करीब रहती है। टोल बैरियर पर सिर्फ बाहरी राज्यों की नंबर प्लेट वाले वाहनों को ही रोका जाता है। हिमाचली नंबर लगे वाहनों का प्रवेश निशुल्क है। 
विज्ञापन

जल्दी के चक्कर में भी लग रहा जाम

- फोटो : अमर उजाला
कालका-शिमला एनएच पर इन दिनों फोरलेन का कार्य चल रहा है। कई जगह मार्ग संकरा है। वाहनों की अधिक संख्या सहित अधिकतर जाम वाहन चालकों की जल्दी के कारण भी लग रहा है।

कई वाहन चालक एनएच पर अपनी साइड वाली लाइन को छोड़कर तीसरी लाइन बना देते हैं। ऐसे में सामने से आ रहे वाहनों को निकलने के लिए जगह नहीं मिलती और मार्ग जाम हो रहा है। इसका खामियाजा सभी को झेलना पड़ रहा है

पर्यटकों की सुविधा के लिए एनएच पर लगने वाले जाम की जानकारी फेसबुक व ट्विटर पर दी जा रही है। एनएच पर सफर करते समय एकतरफा लाइन में अपने वाहनों को चलाएं। एनएच किनारे अपने वाहनों को खड़ा न करें और शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं।- शिव कुमार, एएसपी सोलन  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें