फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: दिवाली से पहले सभी आउटसोर्स और परियोजना कर्मियों को मिलेगा मानदेय, सीएम सुक्खू ने दिए निर्देश

Thu, 16 Oct 2025 02:36 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

सभी आउटसोर्स और परियोजना कर्मियों को मानदेय मिलेगा।  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वित्त विभाग को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में  दिवाली से पहले सभी आउटसोर्स और परियोजना कर्मियों को मानदेय मिलेगा।  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वित्त विभाग को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। इससे प्रदेश के हजारों आउटसोर्स कर्मियों को राहत मिलेगी। वहीं प्रदेश के ठेकेदारों को दिवाली का तोहफा दिया है। दस लाख रुपये तक की लंबित भुगतान करने के लिए वित्त विभाग को निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बिहार चुनाव में प्रचार के लिए गुरुवार दोपहर दिल्ली रवाना हुए।

विज्ञापन

 आईजीएमसी शिमला में शुरू होगी रोबोटिक सर्जरी: मुख्यमंत्री
एआइएमएसएस चमियाणा और टांडा मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी की शुरूआत के बाद राज्य सरकार शीघ्र ही आईजीएमसी शिमला में यह सुविधा उपलब्ध करवाने जा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि आईजीएमसी शिमला में कमला नेहरू अस्पताल के मरीजों की रोबोटिक सर्जरी के लिए 40 बेड आवंटित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार लोगों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रदेश के अस्पतालों में अत्याधुनिक मशीनरी उपलब्ध करवा रही है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आईजीएमसी में गाइनी की रोबोटिक सर्जरी शुरू की जाए। बैठक में गाइनी की रोबोटिक सर्जरी से जुड़े अनेक अन्य निर्णय भी लिए गए।

उन्होंने कहा कि केएनएच के स्त्री रोग विशेषज्ञ रोबोटिक सर्जरी के अलावा आईजीएमसी में इलेक्टिव सर्जरी भी करेंगे। उन्होंने कहा कि केएनएच प्रशासन रोबोटिक व इलेक्टिव सर्जरी के लिए आईजीएमसी में डॉक्टरों की टीम तैनात करेगा ताकि दोनों जगह महिला रोगियों को सुगम इलाज मिल सके। उन्होंने कहा कि आईजीएमसी में रोबोटिक व इलेक्टिव सर्जरी का तीन माह तक ट्रायल आधार पर प्रयोग किया जाएगा। इसके बाद समीक्षा कर आगामी बदलाव किए जा सकते हैं। सुक्खू ने कहा कि 25 करोड़ रुपये की लागत से आईजीएमसी में डायग्नोस्टिक लैब स्थापित की जा रही है। कॉलेज प्रशासन को इसके लिए राशि जारी कर दी गई है। इसमें टेस्ट शुरू होने के बाद केएनएच के स्त्री रोग विशेषज्ञों को भी महिला रोगियों के उपचार में काफी लाभ होगा।  बैठक में सचिव स्वास्थ्य एम. सुधा देवी, निदेशक स्वास्थ्य शिक्षा राकेश शर्मा तथा कमला नेहरू अस्पताल के स्त्री रोग विशेषज्ञ भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता ने अपने क्षेत्र में तीन सीबीएसई स्कूलों की मांग की
 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिमला में मंडी जिला के जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र की विभिन्न मांगों पर चर्चा की। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के जोगिंद्रनगर, चौंतड़ा और लड़भड़ोल में सीबीएसई स्कूल खोलने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। जीवन ठाकुर ने इस अवसर पर अपने क्षेत्र के महिला मंडल टिक्करू की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 11,000 रुपये का चेक भी मुख्यमंत्री को भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के योगदान आपदा में जरूरतमंदों की सहायता करने में बहुत मददगार साबित होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें