फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक से शुरू होगा क्रिकेट का रोमांच, विजेता को 1.5 लाख इनाम

Sat, 17 Mar 2018 11:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रोहड़ू
विज्ञापन
cricket shimla
विज्ञापन

अखिल भारतीय हिमालयन क्रिकेट स्पर्धा एक अप्रैल से आरंभ हो रही है। स्पर्धा में 16 राज्यों की टीम भाग लेंगी। इसके अलावा प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों की 110 टीमें भी प्रतियोगिता में शामिल की जाएंगी।

विज्ञापन


अखिल भारतीय स्पर्धा में पहली बार कपड़े से बनी स्टिच बॉल का इस्तेमाल किया जाएगा। आयोजन कमेटी के अध्यक्ष ललित ठाकुर ने बताया कि कपड़े से बनी स्टिच बाल का इस्तेमाल प्रतियोगिता में पहली बार किया जा रहा है। 

प्रतियोगिता का शुभारंभ रोहड़ू के इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम में एक अप्रैल को होगा। पटेल ग्राउंड हाटकोटी, बखीरना खेल मैदान तथा इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम में भी मैच होंगे।
विज्ञापन


हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, केरल, छत्तीसगढ़, झारखंड, तमिलनाडु, उत्तराखंड सहित 16 राज्यों की टीमें स्पर्धा में शामिल होंगी।

राज्यों की विजेता टीम का फाइनल मुकाबला ग्रामीण स्तर की टीमों में से विजयी होकर आई टीम के साथ होगा। जो टीम विजयी होगी उसे डेढ़ लाख रुपये तथा उप विजेता टीम को 50 हजार रुपये की नकद राशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। 

फाइनल मुकाबला 14 अप्रैल को इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम रोहड़ू में खेला जाएगा। इस दौरान जितेश्वर दत्ता, हेम सिंह, महेंद्र पाल तेगटा, प्रेम थामा, ओपी बराकटा, जीवन ठाकुर, जहीर खान, मनोज शर्मा भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें