फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1134 करोड़ के बागवानी प्रोजेक्ट में बैकडोर से हो रहीं भर्तियां: कुलदीप राठौर

Sat, 11 Aug 2018 05:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव कुलदीप सिंह राठौर ने 1134 करोड़ के बागवानी प्रोजेक्ट में बैकडोर से भर्तियां करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेता ने बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह पर बिना तकनीकी ज्ञान रखने वाले चहेतों को चोर दरवाजे से नौकरियां दिलाने का प्रयास करने का आरोप लगाया।

अगर ऐसी भर्तियों को बंद नहीं किया गया तो सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। राठौर ने कहा कि भाजपा सरकार में सेब बहुल क्षेत्रों की अनदेखी हो रही है।
विज्ञापन


यूं तो मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी खुद को सेब बहुल क्षेत्र का बताते हैं लेकिन चार हजार करोड़ की आर्थिकी वाले इस कारोबार की सुध नहीं ले रहे हैं। ऊपरी शिमला सहित मंडी और कुल्लू में सेब बहुल क्षेत्रों में सड़कों की हालत खस्ता हो गई है। 

Trending Videos
विज्ञापन

सेब बागवानों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी

सैकड़ों संपर्क मार्ग भूस्खलन के चलते बंद पड़े हैं। इस कारण सेब खराब हो रहा है। प्रदेश सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली भी संतोषजनक नहीं है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने की बात कही थी। बाद में अमेरिका से आयातित सेब पर यह आयात शुल्क बढ़वाने के आदेश जारी हुए, मगर अभी तक लागू नहीं हुए हैं।

प्रधानमंत्री की इस जुमलेबाजी के चलते बागवानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। हिमाचल में सेब का कारोबार करने के लिए आने वाले आढ़तियों का पंजीकरण करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बागवानों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर सरकार का रवैया नहीं बदला तो सचिवालय का घेराव करने से भी गुरेज नहीं होगा। इस अवसर पर कांग्रेस नेता महेश्वर चौहान और रजनीश किमटा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें