करीब दस हजार प्रशिक्षुओं ने वीरवार को यह परीक्षा दी है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में मिनिस्ट्री ऑफ स्किल डेवलेपमेंट दिल्ली के डायरेक्टर जनरल ऑफ ट्रेनिंग की तरफ से प्रश्न पत्र बैंकों में भेजे जाते हैं।
बैंकों से ये प्रश्न पत्र आईटीआई प्रबंधनों को परीक्षा से एक दिन पूर्व दिए जाते हैं। आईटीआई प्रबंधन की सुरक्षा में इन्हें रखा जाता है। परीक्षा से ठीक आधे घंटे पूर्व इन प्रश्नपत्रों को खोला जाता है। यदि प्रश्नपत्र कम हो तो ई-मेल पर भेजे गए प्रश्नपत्रों को पासवर्ड डाल कर खोला जाता है।
प्रश्नपत्रों की फोटो स्टेट कॉपी ही प्रशिक्षुओं को दी जाती है। वीरवार को द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा सुबह दस बजे आरंभ हुई। लेकिन, सोशल मीडिया पर इलेक्ट्रीशियन ट्रेड की आंसर-की सुबह साढ़े सात बजे ही लीक हो गई।