फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाइंग प्रतियोगिता में जीवासा देश में द्वितीय, 592 कैडेटों ने लिया भाग

Wed, 23 Oct 2019 01:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजस्थान के जोधपुर में हुए अखिल भारतीय वायुसैनिक कैंप में कुल्लू की कैडेट जिवासा ठाकुर ने फ्लाइंग प्रतियोगिता में देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। जिवासा देशभर के 592 कैडेटों के बीच हुई प्रतियोगिता में द्वितीय रहीं। अखिल भारतीय वायुसैनिक कैंप में एचपी वन एयर स्क्वाड्रन के चार कैडेट जिवासा ठाकुर, हिमांशु, विकास गुलेरिया, कैडेट कोर्पोरल विनय ठाकुर ने हिस्सा लिया। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं।

विज्ञापन


इस दौरान फ्लाइंड कंपीटिशन में जिवासा ठाकुर का शानदार प्रदर्शन रहा। जिवासा को एनएसीसी के डायरेक्टर जनरल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कुल्लू जिले की कैडेट की उपलब्धि से एनसीसी एयरविंग में खुशी का माहौल है। कैडेट जीवासा बॉटनी की द्वितिय वर्ष की छात्रा हैं।

वह अपनी कक्षा की टॉपर भी हैं। एचपी वन एयर स्क्वाड्रन के कमान अधिकारी विंग कमांडर अनिल तिवारी ने कहा कि यह कुल्लू जिले के साथ हिमाचल के लिए भी उपलब्धि है। एक छोटे से जिले की बेटी ने देशभर में अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है। कुल्लू पहुंचने पर अखिल भारतीय वायुसैनिक कैंप में गए हुए कैडेट का स्वागत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें