फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: सभी सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, शिक्षा विभाग ने प्रधानाचार्यों को जारी किए निर्देश

Wed, 25 Feb 2026 02:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 प्रदेश के सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए शिक्षा विभाग ने सभी प्रधानाचार्यों को स्कूल परिसरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश जारी किए हैं। 
विज्ञापन
सीसीटीवी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए शिक्षा विभाग ने सभी प्रधानाचार्यों को स्कूल परिसरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश जारी किए हैं। चौकीदारों, खासकर पुरुष चौकीदारों की कमी के कारण कई स्कूलों में सुरक्षा संबंधी चिंताएं सामने आ रही हैं। ऐसे में स्कूल संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने को यह कदम उठाया गया है। स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार प्रदेश के सभी सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापक और क्लस्टर प्रमुखों को स्कूल परिसर के प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष रूप से मुख्य प्रवेश द्वार और अन्य रणनीतिक स्थानों को निगरानी के दायरे में लाने पर जोर दिया गया है। कई स्कूल परिसरों में कंप्यूटर लैब, आईटी लैब, आईसीटी लैब सहित अन्य महंगे उपकरण और सरकारी संपत्ति रखी गई है। इनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा गया है। शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की स्थापना से स्कूल परिसर की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सकेगी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना की स्थिति में जांच में भी मदद मिलेगी। कैमरों की स्थापना स्कूलों में उपलब्ध जमा स्कूल फंड से की जाएगी। इसके लिए सरकार के 1 दिसंबर 2025 को जारी निर्देशों के अनुरूप सभी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। उल्लेखनीय है कि बोर्ड परीक्षाओं के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्रों में पहले ही सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य किए जा चुके हैं। अब सामान्य दिनों में भी स्कूल परिसरों की निगरानी के लिए कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें