फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्ड मेडल के लिए संजय यादव पर टिकीं सबकी नजरें

Wed, 07 Nov 2018 10:01 AM IST
सरोज पाठक, अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जयपुर में 6 से 11 नवंबर तक चलने वाली कॉमनवेल्थ मास्टर जूडो चैंपियनशिप में हिमाचल के छह खिलाड़ी प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में लगभग 70 देशों के 500 खिलाड़ी भाग लेंगे। हिमाचल की तरफ से स्वर्ण पदक के लिए मैसोडोनिया में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले संजय यादव पर संघ की निगाहें टिकी हैं।

विज्ञापन


संजय यादव ने हाल ही में मैसिडोनिया में विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। जूडो एसोसिएशन के महासचिव रमेश चौहान ने बताया कि जयपुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर की कॉमनवेल्थ प्रतियोगिता में प्रदेश के छह खिलाड़ी हिस्सा लेने गए हैं।

इनमें परशुराम अवार्डी डॉक्टर संजय यादव, विपिन चंदेल, वीरेंद्र सिंह, उत्तम डरोल, ध्यान सिंह और सुरेंद्र ठाकुर प्रदेश की प्रतिभा का विश्व स्तर प्रतियोगिता में प्रदर्शित करेंगे। सभी खिलाड़ी अपने आप में बेहतर हैं। उन्हें सबसे उम्मीद है कि वे प्रदेश की झोली में पदक भी डालेंगे, लेकिन स्वर्ण के लिए सबकी निगाहें 100 किलोग्राम वाले संजय यादव पर रहेंगी।
विज्ञापन


90 किलोग्राम में विपिन चंदेल, 81 किलोग्राम में वीरेंद्र सिंह, 73 किलोग्राम में उत्तम डरोल, 65 किलोग्राम में ध्यान सिंह और 60 किलोग्राम में सुरेंद्र ठाकुर अपना दमखम दिखाएंगे। मंगलवार को खिलाड़ी जयपुर पहुंच गए हैं। यहां वे 6 से 11 नवंबर तक होने वाली इस अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में प्रदेश और देश के लिए बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें