फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड संकट के बीच अब ब्लैक फंगस पर हिमाचल में भी अलर्ट

Wed, 12 May 2021 10:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

विशेष सचिव स्वास्थ्य निपुण जिंदल ने बताया कि हालांकि प्रदेश में अभी तक ब्लैक फंगस का कोई मामला सामने नहीं आया है। फिर भी एहतियातन अलर्ट रहने को कहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड संकट के बीच अब ब्लैक फंगस पर भी अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल में भी उत्तर प्रदेश की तर्ज पर ब्लैक फंगस के संक्रमण की आशंका बनी हुई है। गौर हो कि कानपुर में कोरोना का इलाज कराकर घर लौटे मरीजों पर ब्लैक फंगस ने हमला बोल दिया है। इन रोगियों की नाक से खून आ रहा है और आंखों पर सूजन आ गई है। साथ ही सांस फूल रही है।

विज्ञापन


आंख की रोशनी प्रभावित हो गई है। ब्लैक फंगस के रोगी नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञों के यहां इलाज करा रहे हैं। इसी तरह से प्रदेश के लोगों के भी इसकी चपेट में आने की आशंका है। विशेष सचिव स्वास्थ्य निपुण जिंदल ने बताया कि हालांकि प्रदेश में अभी तक ब्लैक फंगस का कोई मामला सामने नहीं आया है। फिर भी एहतियातन अलर्ट रहने को कहा है। मुख्य सचिव अनिल खाची ने बताया कि अधिकारियों को इस संबंध में क्लीनिकल जरूरतें पूरा करने के लिए कहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें