फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इबोला वायरस पर हिमाचल में अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इबोला बुखार पर हिमाचल को अलर्ट किया है। केंद्र सरकार से प्रदेश में सतर्कता बरतने का निर्देश आया है।
विज्ञापन


साथ ही प्रदेश में आने वाले विदेशियों पर खास नजर रखने के लिए भारत सरकार ने कहा है, जिससे किसी भी स्थिति से तत्काल निपटा जा सके। राज्य में शिमला सहित अन्य जिलों में विदेशियों के आने का सिलसिला पूरे साल लगा रहता है।

इसलिए भी प्रदेश को केंद्र की ओर से खास हिदायतें दी गई हैं। इबोला बुखार को लेकर पूरी दुनिया में हंगामा मचा हुआ है। इससे बचने और बचाने के उपाय बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पयर्टकों के चलते हाई अलर्ट

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से खरबों रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है, जिससे इस बीमारी पर तत्काल अंकुश लगाया जा सके। इतना ही नहीं, विश्व के तमाम देशों को डब्ल्यूएचओ की ओर से जागरूक भी किया जा रहा है।

इसी कड़ी में भारत सरकार ने भी हिमाचल को अलर्ट किया है, क्योंकि प्रदेश की राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य जिलों में इंग्लैंड सहित यूरोप के तमाम देशों के विदेशी पूरा साल हिमाचल भ्रमण पर आते रहते हैं। इसलिए भी भारत सरकार की ओर से सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

स्क्रब टायफस पर कोई चर्चा नहीं

हिमाचल में डेढ़ हजार से अधिक स्क्रब टाइफस के मरीज अब तक आ चुके हैं। एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है, लेकिन इस पर चर्चा करने के लिए कोई तैयार नहीं है, जबकि हिमाचल में इबोला बुखार से अधिक खतरा स्क्रब टायफस से है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य विनीत चौधरी का कहना है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से इबोला बुखार को लेकर हिमाचल को अलर्ट करने का सर्कुलर आया है। उसके तहत सभी सीएमओ को निर्देश जारी कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें