हिमाचल के पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों की आशंका को लेकर गृह विभाग की जारी एडवाइजरी का असर कांगड़ा और चंबा में भी देखने को मिला। दोनों जिलों की सीमाओं पर सुरक्षा-व्यवस्था सुदृढ़ कर दी गई है।
पुलिस जवानों सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट रहने को कहा है। डीआईजी नॉर्थ जोन कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के लिए जारी एडवाइजरी का हालांकि कांगड़ा और चंबा जिले से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन एहतियातन पहले से पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया गया है।