फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटना के बाद हिमाचल के चंबा में अलर्ट

Thu, 14 Oct 2021 06:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

डीएसपी चंबा अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि सेवा ब्रिज, खुंडी मराल और संसारी नाला में तैनात पुलिस बल को वहां से गुजरने वाले हर व्यक्ति की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। वाहनों की चेकिंग की जा रही है। संदिग्ध वाहन या व्यक्ति दिखने पर तुरंत हेड क्वार्टर में सूचना देने के लिए कहा है। 
विज्ञापन
डीएसपी चंबा अभिमन्यु वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुई आतंकी घटना के बाद हिमाचल प्रदेश के चंबा पुलिस भी अलर्ट हो गई है। जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी और भरमौर में मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई है। उपचुनाव को देखते हुए जम्मू-कश्मीर के साथ लगती तीन चेकपोस्टों में तैनात बटालियन को अलर्ट कर दिया गया है। इन चेकपोस्टों पर पैरा मिलिट्री फोर्स भी तैनात करने की योजना बनाई जा रही है। डीएसपी चंबा अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि सेवा ब्रिज, खुंडी मराल और संसारी नाला में तैनात पुलिस बल को वहां से गुजरने वाले हर व्यक्ति की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। वाहनों की चेकिंग की जा रही है। संदिग्ध वाहन या व्यक्ति दिखने पर तुरंत हेड क्वार्टर में सूचना देने के लिए कहा है। 

विज्ञापन


डीएसपी ने बताया कि मंडी लोकसभा उपचुनाव में सुरक्षा को लेकर पुलिस ने पूरी व्यवस्था कर ली है। पुलिस जवानों के साथ पैरामिलिट्री फोर्स भी उपचुनाव में तैनात की जाएगी। पांगी और भरमौर के 156 मतदान केंद्रों में उपचुनाव के लिए मतदान होगा। हर मतदान केंद्र में पुलिस तैनात रहेगी। पांगी और भरमौर में बीस पोलिंग बूथ ऐसे हैं, जहां कम्युनिकेशन की सुविधा नहीं है। वहां बी सेट से कम्युनिकेशन की व्यवस्था की गई है। पुलिस ने कम्युनिकेशन सेट को लेकर व्यवस्था कर ली है। गश्त के लिए बीस सेक्टर बनाए गए हैं। यहां पुलिस की गश्त शुरू करवा दी गई है। गश्त में पुलिस का एएसआई, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के साथ होमगार्ड की तैनाती की गई है। टीम संबंधित क्षेत्र में हर गतिविधि पर नजर रखेगी। हर पोलिंग बूथ पर पुलिस का पहरा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें