फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में अगले चार दिन भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में सोमवार से मानसून और ज्यादा सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग ने छह जुलाई से नौ जुलाई तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन चार दिनों में मौसम विभाग ने सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। उधर, प्रदेश सरकार ने भी सभी उपायुक्तों को विशेष एहतियात बरतने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक छह से 10 जुलाई तक प्रदेश के मैदानी, मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार हैं। 11 जुलाई को भी कुछ क्षेत्रों में बारिश होगी।
विज्ञापन

लगातार बारिश से बढ़ रहा नदी-नालों का जलस्तर

लगातार बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून के वेस्टर्न एंड से मौसम में यह बदलाव आया है। इस बीच प्रदेश में मानसून के अलावा पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय रहेगा।

उधर, पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश हमीरपुर के बिझड़ी में 69 मिलीमीटर, ऊना में 42, सुंदरनगर में 31, कालाटोप में 16, शिमला में 10, धर्मशाला में 8 और डलहौजी में 6 मिलीमीटर बारिश हुई। बारिश से प्रदेश के न्यूनतम पारे में दो डिग्री तक की गिरावट आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें