फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक यूजर्स रहे अलर्ट! पोर्न वीडियो का खतरा

Mon, 02 Feb 2015 11:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक के यूजर्स जरूरी खबर यह है कि उनके अकाउंट पर एक वायरस का खतरा मंडरा रहा है। थोड़ी सी गलती से आप मुश्किलों में पड़ सकते है। यह एक प्रकार का पोर्न लिंक वायरस है।
विज्ञापन


इस पोर्न लिंक पर क्लिक करने की वजह से पिछले कुछ दिनों में ही एक लाख से अधिक यूजर्स के कंप्यूटर किसी ना किसी प्रकार से प्रभावित हुए हैं।

यूजर्स को अपने ही किसी फ्रेंड के अकाउंट से शेयर किए गए एक पॉर्न वीडियो का लिंक दिखाई देता है। जब कोई भी इस लिंक पर क्लिक करता तो एक नया वेब पेज खुलता है।

और फिर होता है वायरस का हमला..

जब आप वेब पेज पर क्लिक करते हैं तो कुछ देर तक तो यह वीडियो चलता रहता है। मगर इसके बाद अचानक स्क्रीन पर एक फ्लैश अपडेट डाउनलोड करने के लिए मैसेज दिखाई देता है। यहां से ही यूजर्स के लिए असली समस्या शुरू हो जाती है।

यहां बताते चले कि इस लिंक पर क्लिक करते हैं आपके कंप्यूटर पर ट्रोजन नाम का वायरस हमला कर देता है। इससे कंप्यूटर के माउस और की-बोर्ड खराब हो सकते हैं। इसके साथ ही ऐसा भी हो सकता है कि काफी देर तक कंप्यूटर के ये डिवाइस काम करना बंद कर दें।

दोस्तों के लिए भी मुश्किलें खड़ी करेंगे आप

एक बार इस वायरस की चपेट में आने के बाद यह गलती आपकी ही नहीं ‌बल्कि आपके दोस्तों के लिए भी परेशानी का सबब बन सकता है।

इसकी वजह यह है कि यह वायरस आपके अकाउंट से आपके 20 फ्रेंड को टैग करते हुए पॉर्न वीडियो के लिंक भेजना शुरू कर देता है।

यह वीडियो और उसका लिंक उनकी टाइम लाइन पर चला जाता है। इसके बाद आपकी तरह आपके फ्रेंड भी इसकी जद में आ जाते हैं।
विज्ञापन

आपके पास आए ऐसा लिंक तो क्या करें ?

अगर इस प्रकार का लिंक और वीडियो फेसबुक के किसी भी यूर्जस के पास आता है तो हमारा उनसे आग्रह है कि आप उसे इग्नोर करें। इसके साथ ही आप इस संदर्भ में फेसबुक को भी जानकारी उपलब्‍ध करवा सकते हैं।

फेसबुक यूजर्स से यही आग्रह है कि वह इस लिंक पर क्लिक न करें और इससे आप खुद ही नहीं अपने दोस्तों को भी मुश्किल में डाल सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि भारत में फेसबुक का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों एक्टिव यूजर्स है। विश्व में अमेरिका के बाद भारत फेसबुक का इस्तेमाल करने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें