फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पावर प्वाइंट प्रस्तुति में कोटशेरा कॉलेज के अक्षित अंगिरस प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटोग्राफी स्पर्धा में संभव काल्टा रहे अव्वल
विज्ञापन

डॉक्यूमेंट्री प्रतियोगिता में अक्षित और समर्पित रहे प्रथम
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय चौड़ा मैदान (कोटशेरा) में वीरवार को ज्ञान, रचनात्मकता और सांस्कृतिक आदान-प्रदान उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज के इतिहास, भूगोल, संगीत और समाजशास्त्र विभागों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


इस मौके पर आयोजित पावर प्वाइंट स्पर्धा में अक्षित अंगिरस प्रथम, वेदांत और अर्णव द्वितीय तथा आर्यन मेहता तृतीय स्थान पर रहे। डॉक्यूमेंट्री प्रतियोगिता में अक्षित और समर्पित ने पहला, संभव कालटा ने दूसरा और महक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में संभव कालटा ने पहला, शिवांशु ने दूसरा और वेदांत ने तीसरा स्थान पाया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अर्णव, शिव और भानू की टीम प्रथम रही। अनामिका, हिमांशी, समर्पित दूसरे और संभव, चिराग, प्रत्याश तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य डॉ. गोपाल चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में डीएसडब्लू डॉ. पीडी कौशल और अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश शर्मा भी मौजूद रहे। प्राचार्य ने कहा कि इस उत्सव में ज्ञान, कला और संस्कृति का मिलन हो रहा है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा शास्त्रीय गायन संगीत प्रस्तुतियां भी दी। निर्णायक मंडल में डॉ. सुमित गुप्ता, डॉ. शिल्पा चौहान और डॉ. कामिनी शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें