आईटीआई पपलोग में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में दिखाया दमलंबी कूद में सिरमौर के रोहित विजेता
आईटीआई पपलोग में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में लंबीकूद में सिरमौर के रोहित कुमार ने 18 फीट जंप के साथ पहला स्थान हासिल किया। आईटीआई चंबा के वरुण कपूर 17 फीट 17 इंच जंप के साथ दूसरे और ऊना आईटीआई के बरिंद्र सिंह 17 फीट की लंबी कूद के साथ तीसरे स्थान पर रहे।ट्रिपल जंप में सिरमौर के रोहित कुमार 11.25 मीटर जंप के साथ पहले, ऊना आईटीआई के बरिंद्र सिंह 10.50 मीटर जंप के साथ दूसरे और हमीरपुर के वरुण 10 मीटर जंप के साथ तीसरे स्थान पर रहे। शॉटपुट में आईटीआई हमीरपुर के वरुण और कांगड़ा के राहुल चौहान क्रमश: 28 फीट की बराबरी के साथ पहले स्थान पर रहे। सिरमौर के मानस चौहान 27 फीट की शॉटपुट के साथ दूसरे और सिरमौर के रितुराज 26.9 फीट की शॉट पुट के साथ तीसरे स्थान पर रहे। ऊंचीकूद में कांगड़ा के अंकुश पहले, बिलासपुर के सचिन कुमार दूसरे और कांगड़ा के नीरज तीसरे स्थान पर रहे।