प्रदेश में 500 से अधिक विद्यार्थी इस परीक्षा में बैठेंगे। बोर्ड की ओर से इस बारे में प्रश्नपत्र भी संबंधित जिलों को भेज दिए हैं, साथ ही उपनिदेशकों के माध्यम से इन प्रश्न पत्रों को स्कूलों तक पहुंचाया जाएगा। जिला स्तर पर प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक की ओर से भी रि-अपीयर परीक्षा को लेकर तमाम आदेश जारी कर दिए हैं, साथ ही इस मामले पर स्कूलों को गंभीरता से कार्य करने के लिए कहा गया है। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा बलवीर सिंह ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 26 मई से चार जून तक पांचवीं और आठवीं कक्षा के री-अपीयर परीक्षा होगी। इस बारे में समस्त स्कूलों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।