बॉलीवुड मनाली की बर्फबारी देख दीवाना हो गया है। कई बैनर फिल्म की शूटिंग के लिए यहां संपर्क कर रहे हैं। कई नामचीन बैनर विदेशी लोकेशन छोड़ मनाली में शूटिंग के लिए बेताब हैं। हेराफेरी सहित कई फिल्मों के निर्देशक प्रियदर्शन अपनी अगली फिल्म धड़कन-2 के लिए मनाली पहुंच रहे हैं। वहीं यशराज बैनर भी मनाली की दीवाना हो गया है। यह बैनर सलमान खान और शाहरुख खान को लेकर टाइगर-3 नाम की फिल्म बना रहा है।