डीएवी कोटखाई के देवांश ने किया हिमाचल का प्रतिनिधित्व
दत्तापुलिया (पश्चिम बंगाल) में 14 से 19 दिसंबर तक आयोजित सीनियर नेशनल सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में 22 राज्यों से लगभग 1200 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें डीएवी महाविद्यालय कोटखाई के बीए प्रथम वर्ष के छात्र देवांश कपरेट ने हिमाचल टीम की ओर से भाग लिया। प्राचार्य डॉ. दर्शन लाल वशिष्ट रोशन ने देवांश कपरेट को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह डीएवी महाविद्यालय कोटखाई के लिए गर्व की बात है। इस प्रकार की भागीदारी से न केवल छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।