शिमला जिले के चौपाल की बेटी अक्षरा चौहान ने मिस नार्थ इंडिया कंपटीशन 2025 में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अक्षरा चौहान ग्राम पंचायत पौड़ियां रहने वाली हैं। अक्षरा के पिता राकेश चौहान और माता पुष्पा चौहान दोनों पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। बेटी की इस उपलब्धि पर अभिभावकों और क्षेत्र के लोगों में खुशी है। अक्षरा चौहान ने इस जीत का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। जीत दर्ज करने के बाद अक्षरा चौहान ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भी मलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।