फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय का खुलासा, वर्ल्ड कप के इस मैच के बाद खाना तक नहीं खाया

Wed, 23 Nov 2016 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री नयना देवी(बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को विश्व कप में स्टार खिलाड़ी रहे अजय ठाकुर ने हिमाचल के श्री नयना देवी में मां के दर माथा टेका। इस मौके पर उन्होंने मंदिर में पुजा अर्चना की। वहीं उन्होंने अपने भविष्य के बारे में भी बातें की। उन्होंने बताया कि वह अगले साल नवंबर या दिसंबर में शादी करेंगे।
विज्ञापन


वहीं उन्होंने कहा कि वह अपने घरवालों की पसंद की लड़की से शादी करेंगे। लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा की वह हिमाचल की लड़की से ही शादी करेंगे। अजय ठाकुर श्री नयना देवी में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए बोल रहे थे।

वहीं उन्होंने कहा कि किसी भी खिलाड़ी के कैरियर में हर एक बड़ा मूवमेंट होता है और जब वह वर्ल्डकप के पहले मैच में हारे तो उन्होंने उस रात खाना भी नहीं खाया और घर में उनके परिवार उनकी माता ने भी खाना नहीं खाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब ये है अजय ठाकुर का लक्ष्य

उन्होंने कहा कि उनका सपना अब अगले वर्ल्ड कप में और एशिया कप में खेलना और देश के लिए गोल्ड मेडल लेकर आना है। अजय ठाकुर ने कहा कि आज उन्हें खुशी है कि क्रिकेट की तरह कबड्डी भी आज देश के लोगों का पसंदीदा खेल बनता जा रहा है।

वर्ल्ड कप फाइनल में लगभग 7 मिलियन लोगों ने देखा जिससे पता चलता है कबड्डी की टीआरपी कितनी बड़ी है। उन्होंने कहा कि कबड्डी में भी दुनिया की टीमें बेहतर प्रदर्शन कर रही है। कोरिया की ही बात करें तो 2007 में ही जब हम सीजन में खेलने गए थे तो उस समय कोरिया की टीम को पूरी तरह से खेलना भी नहीं आता था।

लेकिन इस बार वल्र्ड कप के पहले मुकाबले में वह हमे हराने में कामयाब हुए हैं। इसलिए किसी भी टीम को कम नहीं आंका जा सकता। उन्होंने कहा कि उन्हें अब अर्जुन अवार्ड मिलने की उम्मीद है और इसके लिए फाइनल करेंगे हलाकि उन्होंने प्रदेश सरकार के द्वारा उन्हें कोच की नौकरी देने के लिए मुख्यमंत्री का शुक्रिया भी किया उन्होंने कहा कि उन्हें प्रदेश सरकार की तरफ  से पूरी तरह से स्पोर्ट मिल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें