फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने लिया चार लाख लोन, बेटे ने पास की जेईई की परीक्षा

Wed, 02 Jan 2019 01:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलूणी (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन

खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन पोषण करने वाले पिता ने चार लाख का लोन लेकर बेटे को सिविल सर्विस की पढ़ाई करवाई। बेटे ने भी कड़ी मेहनत कर जेईई की परीक्षा पास कर उनकी मेहनत को सफल बना दिया है। लुहाणी निवासी अजय ने जेईई सिविल परीक्षा में प्रदेश भर में चौथा और जिले में पहला स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन


होनहार बेटे की कामयाबी से किसान पिता और माता फूले नहीं समा रहे हैं। वहीं, घर पर सगे-संबंधियों और रिश्तेदारों के बधाइयां देने वालों का तांता लगा है। अजय कुमार ने प्राथमिक पाठशाला लुहारणी से प्रारंभिक शिक्षा हासिल की। इसके बाद उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलूणी से जमा दो तक की शिक्षा हासिल की।

इसके बाद विजय ने हिमालयन पॉल टेक्निकल कालाअंब से जेई सिविल पास की। अमर उजाला से बातचीत करते हुए अजय ने बताया कि उनके पिता किसान है। जबकि उनकी माता ललिता शर्मा गृहिणी हैं। उन्होंने कहा कि माता-पिता बेमौसमी सब्जियां उगाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।
विज्ञापन


पिता ने चार लाख का बैंक से ऋण लेकर उन्हें सिविल सर्विस करवाई है। अजय ने अपनी माता-पिता, स्वर्गीय दादा तेजराम और समाज सेवी और शिक्षा प्रेमी नाना लक्ष्मी चंद शर्मा को सफलता का श्रेय दिया है।

एसडीएम सलूणी विजय कुमार धीमान ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही, सलूणी प्रधान रेखा ठाकुर, उपप्रधान कुलदीप ठाकुर, वार्ड सदस्य विद्या देवी, चुनी लाल और राजेश कुमार ने बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें