फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब मौसम के चलते गगल एयरपोर्ट में नहीं उतरे जहाज, परेशान हुए यात्री

Thu, 19 Dec 2019 05:21 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गगल (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के जिला कांगड़ा में खराब मौसम के चलते गुरुवार को हवाई उड़ानें प्रभावित रहीं। खराब मौसम के कारण स्पाइस जेट का विमान गगल नहीं आया। एयर इंडिया की एक फ्लाइट को भी चंडीगढ़ में उतारना पड़ा। मौसम खराब होने से दिल्ली-चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


गगल से दिल्ली जाने वाले कांगड़ा के व्यवसायी पवन ग्रोवर और अमित ग्रोवर ने बताया कि उन्होंने दिल्ली में किसी कार्यक्रम में भाग लेना था, लेकिन स्पाइसजेट की उड़ान रद्द होने से नहीं जा पाए। एयर इंडिया की विमान सेवा से दिल्ली जाने वाले गांव इच्छी के प्रमोद सैनी और अमित चौधरी ने बताया कि उन्होंने एयर इंडिया की फ्लाइट में टिकट बुक करवाया था।

गगल से दिल्ली और फिर दिल्ली से नेपाल (काठमांडू) के लिए फ्लाइट लेनी थी, लेकिन गगल से विमान सेवा उपलब्ध न होने से परेशानी झेलनी पड़ी। गगल एयरपोर्ट के निदेशक किशोर शर्मा ने बताया कि गगल में मौसम खराब होने के कारण दिल्ली से एयर इंडिया के विमान को गगल के बजाय चंडीगढ़ में लैंडिंग करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि खराब मौसम के कारण गगल एयरपोर्ट पर वीरवार को कोई भी जहाज नहीं उतरा है। न ही यहां से कोई उड़ान हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें