फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: अब घर बैठे ऑनलाइन बनाइए आईजीएमसी की पर्ची

Fri, 10 Jun 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
पर्ची बनाने के लिए मरीज को आईजीएमसी की वेबसाइट पर जाकर जाना होगा।
विज्ञापन
आईजीएमसी में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए बड़ी खबर है। पीजीआई चंडीगढ़ की तर्ज पर अब आईजीएमसी की पर्ची घर बैठे ऑनलाइन बन सकेगी। पर्ची बनाने के लिए मरीज को आईजीएमसी की वेबसाइट पर जाकर जाना होगा।
विज्ञापन


पर्ची बनने के बाद मरीज को पंद्रह दिन के भीतर उपचार के लिए अस्पताल आना होगा। अस्पताल की प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अंजलि चौहान ने इसकी पुष्टि की है। वीरवार को अस्पताल में दोपहर तीन बजे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की मीटिंग करवाई गई।

मीटिंग में आर्थो, सर्जरी, मेडिसन, आई, ईएनटी, कार्डियोलॉजी और स्किन विभाग के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद ने बताया कि पीजीआई चंडीगढ़ में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सुविधा शुरू हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्ची में देनी होगी ये सूचनाएं

पर्ची बनाने के बाद उसकी अवधि पंद्रह दिनों तक होगी। अगर वह इसके बाद आता है तो उसकी पर्ची मान्य नही होगी। - फोटो : फाइल फोटो
इसमें व्यक्ति को आधार कार्ड नंबर भी देना होता है। जबकि आईजीएमसी में व्यक्ति को पर्ची बनाने पर अपना मोबाइल नंबर डालना होगा। एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही पर्ची बन पाएंगी।

अस्पताल में ओपीडी में आने से पहले मरीजों को पर्ची काउंटर पर स्टैंप लगाकर ओपीडी आना होगा। इसके बाद ही पर्ची मान्य होगी। अस्पताल में यह सुविधा केवल डेढ़ बजे तक होगी।

मेडिसन आर्थो और सर्जरी में केवल बीस मरीजों की पर्ची बन पाएंगी। कार्डियोलोजी, पल्मोनरी मेडिसन, स्किन, आई और ईएनटी ओपीडी में केवल दस पर्चियां ही बन पाएंगी।

इस वेबसाइट पर जाकर बनेगी पर्ची
www.igmcshimla.org

15 दिन तक मान्य होगी ऑनलाइन पर्ची
पर्ची बनाने के बाद उसकी अवधि पंद्रह दिनों तक होगी। अगर वह इसके बाद आता है तो उसकी पर्ची मान्य नही होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें