फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर धर्मशाला में खूब फूटे पटाखे, हवा की गुणवत्ता रही दूषित

Tue, 17 Nov 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
धर्मशाला(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दीपावली की रात को धर्मशाला शहर की हवा सामान्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा दूषित रही। यहां पटाखे ज्यादा मात्रा में फोड़े गए। औद्योगिक क्षेत्र काला-अंब, पावंटा-साहिब, परवाणू में उद्योगों से निकलने वाले प्रदूषण के साथ-साथ दीपावली पर फोड़े गए पटाखों के कारण हवा की शुद्धता मोडरेट रही है। औद्योगिक क्षेत्रों के अतिरिक्त धर्मशाला एकमात्र ऐसा शहर है, जहां पर हवा की गुणवत्ता अच्छे स्तर की नहीं थी।  

विज्ञापन


छोटी दीवाली पर केवल बददी ही एकमात्र ऐसा स्थान था, जहां पर हवा की गुणवत्ता दूषित थी।  एनजीटी के दिशा-निर्देशों की बात की जाए तो दूसरे राज्यों की तुलना में प्रदेश में इसका पालन हुआ है। दिवाली में मामूली बढ़त रही, जबकि सामान्य दिनों में औद्योगिक क्षेत्रों को छोड़ दें तो प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बेहतर स्थिति रही है।    राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि यदि वायु प्रदूषण की बात की जाए तो शहरों में डेढ़ सौ से नीचे का स्तर रहा।

क्या है मोडरेट  
लोगों को सांस लेने में परेशानी होती है। इसका प्रभाव ह्रदय रोगियों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। लेकिन इस बार हवा की गुणवत्ता खराब रहने का स्तर डेढ़ सौ से नीचे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें