उड़ान में चंडीगढ़ से 55 यात्री और भुंतर से चंडीगढ़ के लिए 35 सवारियां उड़ान भर सकती हैं। भुंतर हवाई अड्डे में तैनात एयर इंडिया के मैनेजर जेएस रावत ने कहा कि पर्यटन सीजन (समर) के लिए किराये में दो हजार की वृद्धि की गई है।
पहले चार टिकट 5700 रुपये में पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज मिलेंगे। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में सोमवार सुबह मौसम के एकाएक खराब रहने से एयर इंडिया की दिल्ली-भुंतर और भुंतर-चंडीगढ़ की दोनों उड़ानें नहीं हो सकी हैं।
हालांकि, दिल्ली और चंडीगढ़ जाने वाले यात्री सुबह ही भुंतर हवाई अड्डे पहुंच चुके थे, लेकिन जहाज के नहीं आने से उन्हें वाया रोड जाना पड़ा है। भुंतर एयरपोर्ट के निदेशक एए अंसारी ने कहा कि बारिश होने से विजिबिलिटी काफी कम थी, जिसके चलते उड़ानें नहीं हो सकी हैं।
एयर इंडिया के स्थानीय मैनेजर जेएस रावत ने कहा कि सोमवार को दिल्ली से 43 यात्रियों ने कुल्लू आना था, जबकि 20 लोगों ने दिल्ली जाना था। चंडीगढ़ को 23 लोगों ने उड़ान भरनी थी और यहां से 40 यात्रियों ने भुंतर आना था।