फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरे वाह! धर्मशाला से दिल्ली का हवाई सफर हुआ 60 फीसदी सस्ता

Sun, 16 Apr 2017 04:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल दिवस पर एयर इंडिया ने धर्मशाला-दिल्ली विमान सेवा का किराया कम कर यात्रियों को सौगात दी है। एयर इंडिया ने शनिवार को दिल्ली से गगल एयरपोर्ट के लिए सांध्यकालीन विमान सेवा का शुभारंभ किया। नई विमान सेवा शुरू होने के साथ ही सीटें बढ़ने का असर एयर इंडिया की दिल्ली-धर्मशाला फ्लाइट के किराये पर पड़ा है।
विज्ञापन


एयर इंडिया के किराये में करीब 60 फीसदी की भारी कमी आई है। पहले दिल्ली-धर्मशाला के सफर के लिए यात्रियों को सीट उपलब्धता के आधार पर 12 से 18 हजार रुपये तक किराया अदा करना पड़ता था। अब यात्री महज साढ़े 4 हजार रुपये से साढ़े 7 हजार में यह सफर तय कर सकेंगे।

ये रहेगा फ्लाइट का शेडयूल

शनिवार को एयर इंडिया की नई फ्लाइट करीब सवा 5 बजे दिल्ली से गगल एयरपोर्ट पहुंची, जहां एलायंस एयर के सीईओ सीएस सुबैया, एयरपोर्ट निदेशक परविंद्र तिवारी और एयर इंडिया के स्टेशन प्रबंधक राज कपूर ने स्टाफ सहित दिल्ली से आए यात्रियों को गुलाब देकर स्वागत किया।

गगल एयरपोर्ट के निदेशक परविंद्र तिवारी ने बताया कि एयर इंडिया का जहाज संख्या 9713 दिल्ली से दोपहर 3 बजे उड़ान भरेगा जो शाम 4.40 पर गगल एयरपोर्ट पहुंचेगा। वहीं, गगल से यह जहाज शाम 5 बजकर 5 मिनट पर रवाना होगा जो शाम पौने 7 बजे दिल्ली पहुंचेगा।
विज्ञापन

शिमला से दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू

राजधानी शिमला से दिल्ली के लिए मई के पहले सप्ताह से विमान सेवा आरंभ होगी। एयर इंडिया ने जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए उड़ान शुरू करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके अलावा धर्मशाला से बिहार के बौद्धगया और श्रीनगर के लिए भी एयर इंडिया विमान सेवा शुरू करने की तैयारी कर रही है।

एयर इंडिया की मूल कंपनी एलायंस एयर के सीईओ सीएस सुबैया ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि एलायंस एयर के लिए धर्मशाला एक महत्वपूर्ण गंतव्य है। धर्मशाला से चंडीगढ़ के लिए जल्द ही विमान सेवा आरंभ की जाएगी। इसके अलावा धर्मशाल-बौद्धगया फ्लाइट शुरू करने के लिए केंद्रीय तिब्बती प्रशासन से बातचीत चल रही है।

इसके अलावा एलायंस एयर देशभर में 15 नए रूटों पर विमान सेवा शुरू करेगा। सुबैया ने कहा कि एलायंस एयर जल्द ही 10 नए एयरक्राफ्ट खरीदने जा रही है। गगल एयरपोर्ट पर एक साल में विमान यात्रियों की संख्या में 45 फीसदी की भारी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। एयरपोर्ट निदेशक परविंद्र तिवारी ने बताया कि साल 2015 के मुकाबले 2016 में यात्रियों की तादाद में खासा उछाल आया है, वहीं बीते साल फ्लाइट्स की संख्या में 25 फीसदी वृद्धि हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें