फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: कसौली में क्वारंटीन एयरफोर्स कर्मी ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 16 Aug 2020 06:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

देहरादून में बीमारी के उपचार के बाद ड्यूटी पर लौटे एयरफोर्स जवान ने हिमाचल के सोलन जिले के कसौली में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना 14 अगस्त की है। आत्महत्या से पहले जवान ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें ‘सॉरी टू ऑल नो वन रिसपॉंसिंबल फॉर दिस’ लिखा है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन


एसपी सोलन अभिषेक यादव ने बताया कि आत्महत्या का मामला दर्ज कर पुलिस कारणों की छानबीन में जुटी है।  सूंडा राम गुज्जर पुत्र एलआर गुज्जर निवासी गांव व डाकघर गुज्जर मोहल्ला शिशु जिला शिक्कर राजस्थान एयरफोर्स स्टेशन कसौली में एयरमैन पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि सूंडा राम गुज्जर बीमार रहते थे और पिछले दिनों देहरादून अस्पताल में इलाज करवाने के बाद डिस्चार्ज होकर एयरफोर्स स्टेशन कसौली लौटे थे। वह बैरिक में अकेले क्वारंटीन थे। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी आत्महत्या के मामले की सूचना दे दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें