फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: गिरि नदी के टापू पर फंसे पांच लोगों के लिए देवदूत बनकर पहुंची वायुसेना

Wed, 12 Jul 2023 09:47 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)

सार

उफनती गिरि नदी के बीच टापू में फंसे पांच लोगों को मंगलवार को वायुसेना के हेलिकाप्टर से एयरलिफ्ट कर लिया गया।  ये लोग भारी बारिश के बीच गिरी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से पांवटा के राजबन के नजदीक एक क्रेशर साइट पर बने टापू में फंसे थे। 
विज्ञापन
पांच लोगों को एयरलिफ्ट किया गया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार बारिश के चलते उफनती गिरि नदी के बीच टापू में फंसे पांच लोगों को मंगलवार को वायुसेना के हेलिकाप्टर से एयरलिफ्ट कर लिया गया। ये लोग भारी बारिश के बीच गिरी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से पांवटा के राजबन के नजदीक एक क्रेशर साइट पर बने टापू में फंसे थे। बीते सोमवार से ही एसडीएम पांवटा गुंजीत सिंह चीमा की देखरेख में उनको बचाने का कार्य शुरू कर दिया गया था और उनकी अगुवाई में एक रेस्क्यू टीम को मौके पर तुरंत भेजा गया। लेकिन नदी का बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू कार्य नहीं किया जा सका।

विज्ञापन



इसके बाद एनडीआरएफ की 14वीं बटालियन से मदद मांगी गई। नदी का बहाव तेज होने के कारण व पानी के साथ बड़े पत्थरों के बहाव के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन सफल नहीं हो पाया। उत्तराखंड के ऋषिकेश से राफ्टिंग की टीम को भी रेस्क्यू के लिए बुला लिया गया था। सभी विकल्पों को आजमाने के बाद जब इन लोगों का रेस्क्यू नहीं हो पाया तो जिला प्रशासन ने इन लोगों को हेलिकाप्टर से रेस्क्यू करने के लिए फर्स्ट पैरा नाहन से संपर्क साधा।

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने नाहन में फर्स्ट पैरा के कमांडेंट कर्नल रावत और चंडी मंदिर स्थित वैस्टर्न कमांड में आपरेशन ब्रिगेडियर विक्रांत देशपांडे व कर्नल जसदीप संधू से दूरभाष पर चर्चा की और आर्मी को रेस्क्यू करने के लिए हेलिकाप्टर उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आर्मी और जिला प्रशासन के संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन से पांच व्यक्तियों का सफलतापूर्वक एयरलिफ्ट कर तारुवाला स्कूल परिसर पहुंचाया गया, जहां से मेडिकल कराने के लिए सिविल अस्पताल पांवटा लाया गया। सभी स्वस्थ हैं।
विज्ञापन


इन लोगों को सुरक्षित बचाया
बचाए गए पांच लोगों में लुकमान पुत्र यामिन निवासी सहारनपुर , साजिद पुत्र हामिद निवासी सहारनपुर, मेहरबान पुत्र याकूब निवासी विकासनगर, समीर पुत्र प्रमोद कुमार निवासी सहारनपुर और जोगिंद्र पाल शर्मा निवासी किलौड़ तहसील पांवटा शामिल हैं।

उपायुक्त सिरमौर सुमिट खिमटा ने इस बचा अभियान  को सफल बनाने के लिए फर्स्ट पैरा नाहन और वेस्टर्न कमांड के अधिकारियों के साथ जिला व पुलिस प्रशासन और एनडीआरफ की टीम का आभार जताया। उपायुक्त ने बताया कि एयरलिफ्ट करने से पहले मंगलवार सुबह टापू में फंसे पांच लोगों में से एक व्यक्ति के बीमार होने की सूचना मिलने पर ड्रोन के माध्यम से दवाइयां भी भिजवाई गईं।

बिंदल, सुखराम ने जाना कुशलक्षेममंगलवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल, पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी व पूर्व विधायक शिलाई विस क्षेत्र बलदेव सिंह तोमर मौके पर पहुंचे। उन्होंने टापू में फंसे लोगों के परिजनों से बात की। साथ ही अधिकारियों से रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में जानकारी ली। रेस्क्यू के बाद भाजपा नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर सभी का कुशलक्षेम भी पूछा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें